बालों का टूटना, सफेद होना,गिरना और डैंड्रफ कैसे ठीक करें? सफेद बालों को कैसे काला करें ? बालों को चमकदार लंबे,घने,मुलायम कैसे बनाए रखें?

आजकल के समय में बालों का गिरना टूटना और सफेद होना काफी आम बात हो गई है इसके पीछे का कारण हो सकता है बालों को ठीक से देखभाल नहीं रखना केमिकल प्रोडक्ट्स का यूज करना बालों के लिए जो जरूरी प्रोटीन है उसकी कमी होना ।

तो नीचे मैं आपको नुस्खे बताऊंगा जिससे आप अपने बालों की सभी तकलीफों से दूर रहेंगे इससे पहले आपको केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कम करना है या फिर उसको बंद कर देना है हमेशा नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें ब्लोअर को अपने बालों पर ज्यादा इस्तेमाल ना करें बालों को ज्यादा खींचे ना और धूप में बालों को बचा के रखे ।

आप नीचे बताए गए नुस्खे का इस्तेमाल करें इससे आपके बाल काफी समय तक घने,काले,लंबे,मुलायम और चमकदार बने रहेंगे। अपने बालों का ख्याल रखे और नीचे बताए गए नुस्खों का इस्तेमाल करें।

1. ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल)

ऑलिव ऑयल बालों के लिए काफी फायदेमंद माना गया है ऑलिव ऑयल सिर पर लगाने से आपके बालों को काफी सारा पोषण मिलेगा तो आप इसका इस्तेमाल जरूर करें रात को सोते समय सिर में ऑलिव ऑयल से मसाज करें और सुबह बालों को धो ले ।

वैसे ऑलिव ऑयल बाजार में महंगा मिलता है आप ऑलिव ऑयल की जगह पर सरसों का तेल,नारियल का तेल या फिर अरंडी का तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं

2. आंवला

आंवले के बारे में तो सभी जानते हैं आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है और हमारे पेट के लिए भी काफी फायदेमंद माना गया है ऐसे ही आंवला हमारे बालों के लिए भी काफी अच्छा माना गया है

आप आंवले के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर आंवले का जूस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं आंवले के इस्तेमाल से आपके बाल लंबे घने और काले बने रहेंगे ।

3. एलोवेरा

एलोवेरा को हमारे बालों के लिए और हमारी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना गया है और अभी तो सभी प्रोडक्ट में इसका इस्तेमाल हो ही रहा है

आपको एलोवेरा को अपने बालों में आधे घंटे तक लगा के रखना है और फिर बाद में बालों को डोले एलोवेरा आपके बालों को मुलायम,रेशमी और डैंड्रफ जैसी तकलीफ से भी छुटकारा दिलाएगा ।

4. दही

दही के फायदे सभी जानते ही है दही हमारे खाना पचाने में काफी फायदेमंद है क्योंकि इसके अंदर अच्छे वाले बैक्टीरिया होते जो हमारे खाने को पचाने में काफी फायदेमंद होते हैं और इसे खाना जल्दी पच जाता है ।

ऐसे ही दही में काफी प्रोटीन होता हैं जो हमारे बालों के लिए काफी जरूरी है इसलिए आपका दही का खाने में भी इस्तेमाल करना चाहिए।

आपको दही को अपने सिर में लगाना है और आधे घंटे बाद सिर को पानी से धो ले दही आपके बालों को मुलायम रेशमी चमकदार बनेगा और डैंड्रफ जेसी तकलीफ से छुटकारा दिलाएगा ।

5. नीम

नीम के पत्तों को हमारे त्वचा संबंधित बीमारियों में और बालों के लिए काफी फायदेमंद माना गया है अगर आपको डैंड्रफ जैसे तकलीफ है तो उसके लिए नीम का जूस रामबाण का काम करेगा या फिर नीम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं ।

आपको नीम के पत्तों का जूस अपने सिर पर हल्के से मसाज करें और आधे घंटे बाद सिर को पानी से धो लें इससे आपको डैंड्रफ से पक्का छुटकारा मिल जाएगा ।

6. रीठा (अरीठा)

रीठा को आप अरीठा भी बोल सकते हैं अरीठा जो आपके बालों को मुलायम रेशमी चमकदार बनाता है आप अरिता के पाउडर का और या फिर पूरा भी इस्तेमाल कर सकते हैं रात को अरीठा को एक बर्तन में पानी डालकर भिगो लें और सुबह उस पानी से बालों को धो ले जिससे आपके बाल घने मुलायम चमकदार होंगे।

ऐसे ही हमारी दूसरी आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां है भृंग राज शिकाकाई है आप अरिठा,भृंगराज और शिकाकाई से बने हुए शैंपू का या फिर तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर खुद भी इनको साथ में मिलाकर अपने बालों पर लगा सकते हैं

इससे आपके बाल काले,लंबे,घने,मुलायम और चमकदार बने रहेंगे ।

ऊपर बताए गए नुस्खों से आपके बालों को काफी फायदा मिलेगा अच्छी प्रोटीन वाली डाइट फॉलो करें प्रोटीन हमारे बालों के लिए काफी जरूरी है तो अपने खान-पान का ध्यान रखें।

Design a site like this with WordPress.com
Get started